Carcass of elephant cub found in pond, forest department starts investigation
रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ वन मंडल के छाल वन परिक्षेत्र के किदा बीट अंतर्गत ग्राम जामपाली में एक घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शावक को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
Ro.No - 14097/135


घटना कल रात की बताई जा रही है और वन विभाग मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस तालाब में हाथी शावक डूबा है, वह राजस्व विभाग की जमीन पर स्थित है।
हाथी शावक की मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन अक्सर देखा जाता है।




