Home Blog मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत ने किया सिविल अस्पताल का...

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत ने किया सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण

0

Chief Medical Health Officer Dr. Anil Jagat inspected the Civil Hospital

खरसिया मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डा. अनिल कुमार जगत आज सिविल अस्पताल खरसिया का किया निरीक्षण इमरजेंसी व विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कई मरीजों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, साथ ही मरीजों को समय से दवा मिलने के संबंध में भी पूछताछ की। इस दौरान इमरजेंसी में आपातकालीन मरीजों भी बातचीत की एवं प्रबंधन क़ो आवश्यक निर्देश दिए वैसे मरीजों से बातचीत करने पर उन्हें संतोषजनक जवाब मिले

Ro.No - 13672/140

उन्होंने दवा स्टोर, लेवर-रूम, एक्स-रे, पैथोलोजी कक्षों का निरीक्षण किया साथ ही आवश्यक निर्देश दिए
उन्होंने दवा स्टोर का भी निरीक्षण करते हुए चीफ फार्मासिस्ट को निर्देशित किया कि स्टोर में जो भी दवा कम हो, तत्काल उसकी सूची बनाएं और उसे मंगाने का प्रबंध करें, जिससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए परेशान न होना पड़े।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं ऐसी रखें कि मरीजों को बेवजह परेशान न होना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सिविल अस्पताल प्रभारी डा. दिलेश्वर पटेल, बी पी एम भास्कर, डॉ सुरेश राठिया,बाबू सौरभ सिंह ठाकुर, रवि राठौर के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

वही डॉक्टर दिलेश्वर पटेल अस्पताल में कमी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगत को अवगत कराया जिसमें डायलिसिस पेसेंट को इंजेक्शन की व्यवस्था हो एवं डॉक्टर की व्यवस्था एक्स-रे फिल्म की कैसेट की व्यवस्था और पानी की समुचित व्यवस्था को लेकर अवगत कराया गया वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी इन सभी कमी को जल्द ही पूरा करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here