Home Blog एनटीपीसी लारा के क्रिकेट टीम लारा लायनस ने जीता WR-II IRSM क्रिकेट...

एनटीपीसी लारा के क्रिकेट टीम लारा लायनस ने जीता WR-II IRSM क्रिकेट 2025

0

NTPC Lara’s cricket team Lara Lions won WR-II IRSM Cricket 2025

एनटीपीसी लारा में दिनांक 16 मार्च से चल रहा WR-II IRSM क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन लारा लायनस का चैम्पियन बनने के साथ हुआ। फाइनल मैच में लारा लायनस ने सीपत स्ट्राइकर को 6 विकेट से हारा कर चैंपियनशिप अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीपत स्ट्राइकर ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 146 रन बनाया था जिसको लारा लायंस की टीम ने 19 ओवरों में 4 विकेट खोकर 150 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। बेस्ट ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के लिए लारा लायनस के मनीष चतुर्वेदी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सीपत स्ट्राइकर के आलोक को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट से नवाजा गया। बेहतर खेल भावना से खेलते हुए गाडरवारा वारीयरस ने फेयर प्ले पुरस्कार को अपने नाम किया। मैच में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए लारा लायनस के दीपक सरल को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया।

Ro.No - 13672/140

पुरस्कार वितरण समारोह में श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी लारा, श्रीमती अनुराधा शर्मा, अध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति , श्री आशुतोष शतपथी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री रविशंकर , महाप्रबंधक (परियोजना), श्रीतती अर्चना शंकर, उपाध्यक्षा, प्रेरिता महिला समिति, श्री महावीर सिंह, उप कमांडेंट (सीआई एस एफ) श्री जाकिर खान , अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सभी उच्चाधिकारीगण चैम्पियन लारा लायनस एवं सीपत स्ट्राइकरस को विजयी ट्रॉफी एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को श्री अनिल कुमार द्वारा व्यक्तिगत मेडल पहनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here