
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- लालसोट महिला मंडल द्वारा पारंपरिक लोक संस्कृति एवं आस्था से जुड़े पर्व गणगौर की जेगड़ व गोठ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बैंड बाजे के साथ गणगौर माता की जेगड़ यात्रा निकाली, जो महाकाल मंदिर से प्रारंभ होकर नारायणी नवल धाम तक पहुंची।
कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न समाजों के अध्यक्षों की उपस्थिति रही। जिसमें गौड़ ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष बबीता भृगु,अखंड ब्राह्मण समाज प्रमुख उषा मिश्रा, अध्यक्ष कविता शर्मा,गुजराती समाज की अध्यक्ष प्रीति शाह, केशरवानी समाज की अध्यक्ष बबीता केशरवानी, गुप्ता समाज की अध्यक्ष माधुरी गुप्ता, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की अध्यक्ष विंध्या अग्रवाल साथ ही अंजू भृगु,भावना शुक्ला, ममता दीवान, सरिता शर्मा, सीमा तिवारी तथा लालसोट महिला मंडल की सभी मातृशक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर लालसोट महिला मंडल के पदाधिकारियों आशा पुरोहित,कमला जोशी,वंदना शर्मा, मीता शर्मा, रेखा शर्मा, उमा पटाक, यामिनी शर्मा,ज्योति शर्मा प्रियंका शर्मा, रेखा शर्मा,पदमा तिवाड़ी, योगिता शर्मा, ममता शर्मा,आभा व्यास,साक्षी जोशी व साक्षी शर्मा ने गणगौर पर्व के विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।गणगौर के इस नृत्य प्रस्तुति की शब्दात्मक अभिव्यक्ति महिला मंडल की अध्यक्ष नेहा शर्मा द्वारा गणगौर पर्व के रीति-रिवाजों का वर्णन करते हुए दी गयी।कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं के लिए पारंपरिक गोठ (भोजन) का आयोजन किया गया।जिसमें सभी ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस प्रकार हर्षोल्लास के साथ लालसोट महिला मंडल का गणगौर उत्सव संपन्न हुआ।



