Home Blog संगठन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व पार्षदों से की वन टू वन मुलाक़ात*

संगठन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व पार्षदों से की वन टू वन मुलाक़ात*

0

*निगम नेता प्रतिपक्ष चयन हेतु कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने ली अहम बैठक*

रायगढ़
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिक निगम रायगढ़ में नेताप्रतिपक्ष चयन हेतु पूर्व विधायक श्री चंद्रदेव राय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री अमरजीत चावला दोनों पर्यवेक्षको की उपस्थिति में एक अहम बैठक हुई।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षद्वय नगेंद्र नेगी व अनिल शुक्ला ने स्वागत पश्चात निर्वाचित पार्षदों से आगंतुक पर्यवेक्षकों का परिचय कराया गया व पर्यवेक्षक द्वय चंद्रदेव राय व अमरजीत चावला ने बैठक को संबोधित किया व एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने व निगम में अपनी बात मजबूती से रखने हेतु ऊर्जा का संचार किया व वहीँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने समस्त कांग्रेस के विजयी पार्षदों में से चयनित होने वाले नेता प्रतिपक्ष के विषय मे बताया कि हमारे जीते हुए सभी पार्षद गण हीरे के समान है और आगे कहा मुझे विश्वास है कि जो भी नेता प्रतिपक्ष बनेगा वहः कांग्रेस की विचारधारा अनुरूप कार्य करेगा और निगम में जहां भी गलत कार्य होगा उसका मुकाबला करने कांग्रेस पार्षद सक्षम है और न्याय की हर लड़ाई में कांग्रेस संगठन हर हमेशा उनके साथ खड़ा होगा।
तत्पश्चात पर्यवेक्षकगणों ने स्थानीय जिला/शहर, नगर/ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, निर्वाचित पार्षदों व क्षेत्रीय वरिष्ठ नेताओं से आवश्यक समन्वय स्थापित कर योग्य पार्षद को नेताप्रतिपक्ष बनाये जाने की दिशा में समुचित कार्यवाही करने हेतु पार्षद गणों से वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व संगठन के पदाधिकारियों से व्यक्तिगत वन टू वन चर्चा की गई वही चयनित नाम का प्रस्ताव पर्यवेक्षक द्वय प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नाम प्रेषित करेंगे।
उक्त महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार,जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व महापौर जानकी काटजू, प्रदेश प्रवक़्ता हरेराम तिवारी व संजय देवांगन,राकेश पांडेय प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, यतीश गांधी , विभाष सिंह,अरुण गुप्ता
विकास शर्मा,जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव, पार्षद गणों में सलीम नियरिया,आरिफ हुसैन,अनुपमा शाखा यादव, अमृत काटजू,राजू टोप्पो ,विकास ठेठवार,धनेश्वरी द्वितीया,
बबलू बरेठ,लक्ष्मी साहू,अक्षय कुलदीप व व वरिष्ठ नेतागण नरेश जायसवाल, विनोद कपूर, संतोष बोहिदार,शेख ताजीम, दयाराम ध्रुवे,रवि पांडेय,रमेश द्वितीया,आशीष शर्मा, सोनू पुरोहित,विजय जायसवाल, राजेन्द्र धिरहि, गौतम महापात्रे,श्याम काटजू,घासीदास महन्त सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here