Home Blog राघवेंद्र धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव, भव्य कलश यात्रा के...

राघवेंद्र धाम में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव, भव्य कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक

0

Ram Mandir Pran Pratishtha Utsav at Raghavendra Dham, Jalabhishek with grand Kalash Yatra

समर्पण सेवा समिति द्वारा 6 दिवसीय आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह

Ro.No - 13672/140

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में समर्पण सेवा समिति द्वारा राघवेंद्र धाम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस 6 दिवसीय धार्मिक उत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया।

कलश यात्रा के उपरांत कलश जल से भगवान श्रीराम का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। यात्रा के दौरान पूरे वातावरण में राम नाम के जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के तहत विविध आयोजन

समर्पण सेवा समिति द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत हर दिन विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

1 अप्रैल: रामनवमी के अवसर पर रामनामी समाज के श्रद्धालुओं ने पूरे दिन और रात राम नाम का अखंड जाप किया। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

2 अप्रैल: निर्मल कर्मियों (सफाई कर्मचारी) एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इस पावन कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों ने अपनी सहभागिता निभाई, जिससे समर्पण सेवा समिति का समरसता और सेवा भाव का संदेश सामने आया।

श्रद्धा और भक्ति का संगम बना राघवेंद्र धाम

राघवेंद्र धाम में चल रहे इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर आकर्षक सजावट, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ से आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है।

भक्तों का मानना है कि इस आयोजन से समाज में धर्म और सेवा भाव को बढ़ावा मिलेगा। समर्पण सेवा समिति ने बताया कि आगे के दिनों में भी धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहेगी। राम भक्तों से बड़ी संख्या में इस पावन अनुष्ठान में शामिल होने और भगवान श्रीराम के आशीर्वाद का लाभ उठाने की आह्वान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here