Home Blog रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का...

रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी

0

Chief Engineer Vijay Kumar Bhatphari arrived in Raigarh to inspect PWD road projects and other construction works

फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के लिए कहा

Ro.No - 13672/140

समीक्षा बैठक में ठेकदारों से कहा काम जल्द और गुणवत्ता के साथ चाहिए

अधिकारियों को फील्ड पर लगातार क्वालिटी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

रायगढ़,  लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी रायगढ़ में चल रहे विभागीय प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने रायगढ़ शहर के आउटर में बनने जा रहे फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप को जल्द डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने खरसिया-छाल-पत्थलगांव सड़क निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा करें, इसमें बिल्कुल भी लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पूंजीपथरा-तमनार और रायगढ़-घरघोड़ा सड़कों की पूर्णता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप ने बताया कि दोनों सड़कों में थोड़ा काम बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने इन सड़कों को बना रहे ठेकेदारों से कहा कि जल्द यह काम पूरा कर लें। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों से कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरी तेजी से किया जाए। बारिश के पहले जितना अधिक काम खींचा जा सकता इसे पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगातार फील्ड निरीक्षण और क्वालिटी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जहां लापरवाही नजर आती वहां नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा
बैठक में ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप सहित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर्स और ठेकेदार मौजूद रहे।

फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार कर भेजें

प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने रायगढ़ शहर के आउटर में स्वीकृत फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतरा रोड नंदेली मार्ग का जायजा लिया। श्री भतपहरी ने ईई पीडब्ल्यूडी से कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए यूटिलिटी और पोल शिफ्टिंग के साथ भू-अर्जन से जुड़ी जानकारियों के साथ जल्द डीपीआर तैयार करें। जिससे सड़कों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। गौरतलब है कि बीते दिनों वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने निरीक्षण कर फोर लेन सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन सड़कों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। जिसके आधार पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। इसकी अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ईई पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप ने बताया कि बारिश के पहले जितना अधिक काम पूरा किया जा सके इसे लेकर विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here