पुसौर
पुसौर तहसील क्षेत्र के 15 सोसायटी अंतर्गत लगभग 20 धान खरीदी केन्द्रों में 18 दिसम्बर की स्थिति में 161795.20 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है जिसमें संबंधित किसानों को धान की राषि 3531.99 रूपये कुल भुगतान किया जा चुका है। इसमें जिन किसानों ने सोसायटी ऋण लिया हुआ था और वे धान बिक्री किये हैं, उनसे 898.17 करोड रूपये की वसूली की गई है। पुसौर अपेक्स बैंक प्रबंधक परेता से ली गई जानकारी के मुताविक षेश वसूली 2648.82 करोड रूप्ये षेश हैं। इसी कडी में इन्हौने बताया कि खरीदी किये गये धान में 91572.40 क्विंटल मोटा तथा सरना धान 70222.80 क्विंटल है। बताया जाता है कि प्रदेष की नई सरकार भी कर्जमाफी की एलान करने वाली है ऐसे स्थिति में किसानों के कर्ज राषि का क्या होगा ? इस संबंध में प्रबंधक परेता ने बताया कि कर्ज माफी के स्थिति मे उनके खाता में संबंधित राषि फिर से आ जायेगा लेकिन षासन द्वारा कर्जमाफी का लिखित दस्तावेज नहीं मिल पाने की स्थिति में बैंक के नियमानुसार हमें अपने ऋण राषि की वसूली करना पडेगा।




