संकुल केन्द्र पुटकापुरी, गोर्रा एवं बुलांकी
💎💎💎💎💎💎💎💎
विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री D.K.Patel सर के मार्गदर्शन में जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।पुरे विकास खण्ड पुसौर को 10 जोन में बांटा गया है । प्रत्येक 3 संकुलों को मिलाकर एक जोन बनाया गया है जिसमें संकुल केन्द्र पुटकापुरी,गोर्रा एवं बुलांकी एक जोन है। पुटकापुरी जोन का बाल क्रीड़ा आज ग्राम बासनपाली में विधिवत शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुशील भोय एवं ग्राम बासनपाली के सरपंच श्री मनीराम सिदार जी प्राचार्य द्वय श्री बोधनलाल पटेल एवं सुश्री सुषमा खलखो एवं गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में खेल का सुभारंभ हुआ।आज खेल में तीनों संकुलों के शैक्षिक समन्वयक एवं तीनों संकुलों के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। श्री सुशील भोय एवं सरपंच महोदय ने आज के खेल की शुरुआत मां शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान एवं राज्यगीत गाकर फीता काटकर खेल की शुरुआत हुई। सर्वप्रथम प्राथमिक विभाग बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ की शुरुआत श्री सुशील भोय जी ने झंडे दिखाकर किया।आज जितने भी प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के व्यक्तिगत खेल(एकल खेल) संपन्न हुआ। लगभग पिछले 3-4 सालों से संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बंद था फिर से क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत होने बच्चों एवं शिक्षक बहुत खुश थे और खेलों का आनंद लें रहे थे । अपने बच्चों को जिताने के लिए बच्चों को बहुत मोटिवेट कर रहे थे।ग्राम बासनपाली के नागरिकों का बहुत सहयोग व समर्थन रहा।
इस तरह से आज का खेल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




