Home Blog नपा अध्यक्ष ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

नपा अध्यक्ष ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन

0

 

*स्वच्छता की ओर एक और कदम*

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- 22 अप्रैल 2025/* नगर पालिका परिषद भाटापारा में नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और नई कार्यकारिणी शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने की दिशा में लागतार कार्य कर रही है।
इसी कड़ी में मंगलवार 22 अप्रैल को नगर के बलभद्र वार्ड में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

गौरतलब है कि नपा अध्यक्ष के रूप में अश्वनी शर्मा लगातार सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। ऐसे में नगरवासियों की मांग और आवश्यकता को ध्यान में रखकर विकास कार्य शुरू किए जा रहे हैं। नगर में स्वच्छता और विकास की कड़ी में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बलभद्र वार्ड में नाली निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष श्री शर्मा ने नगरवासियों से नगर की स्वच्छता में सामूहिक सहभागिता की अपील की।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, पार्षद उमाकांत वर्मा, देवेंद्र साहू, कीर्तन जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे, सुनंद मिश्रा तथा वार्डवासी अजीत सिंह राजपूत, एस.पी. तिवारी, सुरेश दाण्डेकर, सूरजमल साहू, बिरजू बंजारे, शिव वर्मा, सहदेव ढिमर, ईश्वर जासवाल, सुखदेव साहू, ऋषि सिंह, संतोष बंजारे, हुलास साहू, लक्ष्मण गेन्ड्रे, भूपेश भट्ट उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here