Home Blog नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया “अमृत धारा प्याऊ घर” का...

नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया “अमृत धारा प्याऊ घर” का उद्घाटन

0

Municipal Council President Ashwani Sharma inaugurated the “Amrit Dhara Drinking Water House”

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– दिनांक 24 अप्रैल 2025 — भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल की सुविधा प्रदान करने हेतु मारवाड़ी युवा मंच ग्रैंड सिटी द्वारा भाटापारा नगर में स्थापित “अमृत धारा प्याऊ घर” का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया।

Ro.No - 13672/140

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि जल सेवा सबसे श्रेष्ठ सेवा मानी गई है। “अमृत धारा प्याऊ” का शुभारंभ जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जो न केवल प्यास बुझाएगा, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करेगा। उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच के सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को इस प्रेरणादायक पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मंच के प्रमुख सदस्यों, नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं तथा आम जन की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर इस प्याऊ को जन उपयोग के लिए समर्पित किया और समाज सेवा में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।

सेवा ही संगठन की पहचान है — इस मूलमंत्र को साकार करती यह पहल निश्चित ही अनुकरणीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here