Home Blog अवैध शराब के साथ कोचिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ कोचिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

Police arrested a coachman with illegal liquor

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर नरेश कुमार चौहान के द्वारा टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा,नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तैनात किया गया है। कि आज दिनाँक 24/04/2025 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि दो व्यक्ति लखराम शराब भट्ठी से एक सफेद रंग के बिना नम्बर की स्कूटी में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहे हैं। कि सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना हुई थी, कि ग्राम नवापारा रतनपुर पुल के पास स्कूटी को रोककर चेक करने दौरान एक व्यक्ति स्कूटी से उतरकर भाग गया। स्कूटी चला रहे व्यक्ति तुलेश कश्यप को पकड़कर स्कूटी में रखे 52 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4160 रूपये और घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की एक्टीवा को जप्त कर आरोपी तुलेश कश्यप के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि. प्र.आर. कौशल खॅुटे, आर. आकाश डोंगरे, देवानंद चन्द्राकर, संजय यादव, नरेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

Ro.No - 13672/140

🔹 52 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 4160 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा को किया जप्त।
🔹 पूर्व में भी आरोपी शराब के मामले में गया है जेल।
गिरफ्तार आरोपी –
1. तुलेश कश्यप पिता स्व. नरेश कश्यप उम्र 23 वर्ष निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here