Home छत्तीसगढ़ परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 267 वी जयंती धूमधाम...

परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास की 267 वी जयंती धूमधाम से मनाया गया

0

घरघोड़ा :- नगर घरघोड़ा में परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास के 267 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई कमलेश निराला के घर से पालों एवं कलश लाया पूजा पाठ आरती करके कमलेश निराला के द्वारा जैत खाम पर पालो चढ़ाया गया
धर्मजयगढ़ विधायक श्री लालजीत राठिया ने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा पाठ करके एवं पुष्प चढ़ा करके पूजा पाठ किया एवं बाबा के बताए गए मार्ग के रास्ते चलने हेतु संबोधन दिया बाबा के जीवन परिचय के बारे में बताते हुए एवं संत बाबा गुरु घासीदास के जयंती पर सभी नगर वासियों को बधाई दिया
नगर पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौधरी ने कहां गुरु घासी दास बाबा ऐसे संत थे जिन्होंने सामाजिक आर्थिक शोषण तथा जातिवाद विचारधारा के शोषण जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद कर मंनखे मंनखे एक समान का संदेश दिया
अंबेडकर चौक घरघोड़ा में राजनंदगांव दूगं चंद्रपुर टेंडानावापारा से आए हुए कलाकार का लोक नृत्य एवं मनमोहन प्रस्तुति रही जिससे नगर का माहौल मनमोहक रहा मंच पर विराजमान सभी विशिष्ट अतिथियों ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शिव शर्मा विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल उपाध्यक्ष उश्मान बेग पूनम चौहान आर एस यादव बाबू ठाकुर सुशील खांडे गोविंद जोल्हे बिमला जोल्हे गंगा धर लहरें पुरषोत्तम उरांव लता खूंटे ने खूब आनंद लिया जिसमें नगर के कार्यकरता गढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष उमेश लहरें पूर्व अध्यक्ष भेख राम खड़बंधे एम आर ज्वाला दुकालू जोल्हे सुनिल जोल्हे अम्बिका सोनवानी गुलाब भास्कर बृज बर्मन पिंगल बघेल राजू डोन्डे बसंत रात्रे सुरज लहरें भारी संख्या में नगर के लोग उपस्थित रहे

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here