Home Blog कांग्रेस ने 1 मई को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया...

कांग्रेस ने 1 मई को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया श्रमिक दिवस

0

Congress celebrated Labor Day on May 1 as Bore Basi Day

रायगढ़, जिला कांग्रेस भवन रायगढ में आज 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में श्रमिकों को गमछा पहनाकर सम्मान दिया।

Ro.No - 13672/140

विदित हो कि इस दिवस को यादगार मनाए जाने हेतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खान पान को उचित स्थान व सम्मान दिलाने के उद्देश्य से श्रमिक दिवस पर बोरे बासी तिहार प्रारंभ किया था ।

जिला कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि श्रमिक दिवस मजदूरों की एकजुटता ,सामाजिक न्याय और श्रमिकों के अधिकारों के लिए निरंतर से संघर्ष का एक सशक्त प्रतीक बन गया है इसके साथ ही मजदूरों के अधिकारों के प्रति आमलोगों और खुद मजदूरों में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है।

अनिल शुक्ला ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब इस दिवस को राज्य की सांस्कृतिक अस्मिता और जड़ों से जोड़ रही है। उन्हीने कहा कि ‘बोरे-बासी’ केवल खाना नहीं, बल्कि मेहनतकश वर्ग की मेहनत और जीवनशैली का प्रतीक है। इसी वजह से हर साल 1 मई को इसे याद किया जाता है।

आज प्रदेश की मिट्टी और संस्कृति से जुड़े इस पर्व को अब सिर्फ सरकार ही नहीं, बल्कि लोग खुद अपनाने लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग आज के दिन को ‘बोरे-बासी दिवस’ के रूप में मजदूर दिवस मना रहे है। कांग्रेसजनों व आम लोगों द्वारा घरों में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी आहार बोरे-बासी खाकर उसकी फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गईं और न्योता कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है।

आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला वरिष्ठ का कांग्रेस सदस्य संतीश राय अग्रवाल, प्रांतीय प्रवक़्ता हरेराम तिवारी, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव,युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार , अरुण गुप्ता,विकास शर्मा,संगीता गुप्ता,संजुक्ता सिंह,यशोदा कश्यप,वीनू बेगम, सौरभ अग्रवाल, गौरांग अधिकारी, शारदा सिंह गहलौत,राजेन्द्र यादव,दीपक,शुक्लम्बर,अनुराग गुप्ता सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता रिंकी पांडेय ने मीडिया को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here