Initiative towards making village women self-reliant: Distribution of sewing machines from CSR funds completed
[ग्राम छाल] — एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिरुद्ध सिंह के मार्गदर्शन मे महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, आज ग्राम छाल में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु सीएसआर मद अंतर्गत नि:शुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी श्री दिलीप कुमार मिश्रा, कोलियरी मैनेजर छाल उप-क्षेत्र के कर कमलों द्वारा कुल 30 प्रशिक्षण प्राप्त ग्रामीण महिलाओं को मशीनें प्रदान की गयी। कार्यक्रम का आयोजन रायगढ़ क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी डॉ गजानंद द्वरा स्टाफ अधिकारी सिवल श्री ठाकुर आलोक सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए डॉ गजानंद द्वरा विगत वर्षों मे रायगढ़ क्षेत्र द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत किये गये विभिन्न कार्यों के बारे मे बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज की महिलायें केवल गृहिणी नहीं, बल्कि समाज के विकास में महत्वपूर्ण भागीदार है। ऐसे प्रयासों से महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरणा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। एसईसीएल कोयला उत्खनन के साथ-साथ हमेशा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के लिये सजग रहता है एवं इस प्रकार का पहल समय-समय पर करता आया है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत छाल के सरपंच श्रीमती मालती राठिया, उप-सरपंच श्री अशोक पांडे, ईश्वर साहू तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। लाभार्थी महिलाओं ने इस पहल के लिए एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके लिए स्व-रोजगार का एक नया अवसर प्रदान करेगा और आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिभार बनने में सहायता करेगा। उन्होनें कहा कि इन मशीनों के माध्यम से वे अब घर बैठे सिलाई का कार्य शुरू कर सकेंगी, जिससे उनके परिवार की आय में वृद्धि होगी।
यह पहल SECL की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें वह सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के सर्वांगीण विकास को भी प्राथमिकता देता है।




