Shivratan Sharma, who participated in Sushasan Tihaar, interacted and asked the officials in the camp to solve the problems immediately
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “जनसेवा और सुशासन” के संकल्प को साकार करने की दिशा में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार” अभियान के अंतर्गत सोमवार को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने भाटापारा ब्लॉक के देवरी में आयोजित समाधान शिविर में भाग लिया। शिवरतन शर्मा ने शिविर में ग्रामवासियो से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया और बिजली, पानी, सड़क, मकान, साफ-सफाई, राशन कार्ड जैसी अन्य मूलभूत जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जल्द ही समाधान के लिए कहा. साथ ही हितग्राहियो को सामग्री का वितरण भी किया..
शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह अभियान जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को जनता के और निकट लाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। “अब जनता को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, सरकार स्वयं उनके द्वार पर आ रही है।”
शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ऐसे शिविर के माध्यम से सुशासन को हर नागरिक तक पहुँचाया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष सविता अनंत, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, जनपद सीईओ हिमांशु वर्मा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।




