Home Blog पाकिस्तान में बम फूटे, भारत में पटाखे ,ऑपरेशन सिन्दूर’ से दहल उठा...

पाकिस्तान में बम फूटे, भारत में पटाखे ,ऑपरेशन सिन्दूर’ से दहल उठा पाकिस्तान, भारत ने किया एयर स्ट्राइक ,पहलगाम हमले का लिया बदला

0

Bombs exploded in Pakistan, crackers in India, Pakistan was shaken by Operation Sindoor, India did air strike, took revenge of Pahalgam attack

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम चुना। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आतंकियों की ओर से 26 नागरिकों की हत्या किए जाने के बाद उनमें से कई पीड़ितों की पत्नियों की तस्वीरों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इसलिए जवाबी कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम सबसे ठीक माना गया। ऑपरेशन को लेकर सेना ने प्रेस ब्रीफिंग की तब भी दो महिला सैन्य अफसरों ने ही देश को सैन्य कार्रवाई के बारे में बताया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संसद हमले, मुंबई हमले, पुलवामा हमले और पहलगाम हमले के दृश्य दिखाए गए।

Ro.No - 13672/140

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया। क्रूर आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले (पीओजेके) में नौ आतंकी शिविरों पर सटीक हमले कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

भारत ने पहलगाम हमले समेत तमाम आतंकी हमलों का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है. एक साथ 9 ठिकानों पर किए गए हमले में 80 से 90 आतंकी ढेर किए गए हैं.

भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद ने उस सिंदूर का बदला लिया जो आतंकियों ने 22 अप्रैल को खून बहाकर किया था. आतंक के जिन 9 ठिकानों को वायु सेना ने निशाना बनाया उसमें शामिल हैं – बहावलपुर, मुदिरके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद.

पाक और पीओके में 24 मिसाइलें दागीं

7 मई की रात भारतीय सेना ने करीब 1 बजकर 28 मिनट पर भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में चार और पीओके के पांच ठिकानों पर भारतीय सेना ने कार्रवाई की। एयरस्ट्राइक में बहावलपुर, तेहरा कलां समेत जैश ए मोहम्मद के 4 ठिकाने ध्वस्त किए जबकि हिजबुल के सियालकोट और कोटली दो आतंकी सेंटरो को भी तबाह किया गया। मुरीदके, बरनाला और मुजफ्फराबाद में लश्कर के आतंकी अड्डे को भी नेस्तनाबूद किया गया। रिपोर्टस के अनुसार, सेना की इस ऑपरेशन सिंदूर में 80,90 आतंकी मारे गए। इस ऑपरेशन में आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकानों को ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 24 मिसाइलें दागीं।

पीएम ने रातभर रखी नजर

इस स्ट्राइक की एक और खास बात ये थी तीनों सेना का ये साझा ऑपरेशन था. ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार नजर बनाए रखी. सेना ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया है कि ऑपरेशन के तहत, सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नजर रखी.

विमान लगातार कर रहे थे पेट्रोलिंग

सूत्रों के मुताबिक भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने सभी टारगेट की पहचान की थी जिसके बाद प्लान वे में लश्कर और जैश के ठिकानों पर हमला किया गया. किसी भी जवाबी हमले से निपटने के लिए श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में लगातार सेना का विमान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

राजस्थान में जैसलमेर में भी वायुसेना का सैनिक हवाई अड्डा पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. यहां देर रात से ही आसमान में लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू कश्मीर में एलओसी पर जबरदस्त फायरिंग की खबर है पुंछ और नौशेरा में पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए गोले बरसाए हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मिशन के दौरान आतंकियों के 9 ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि किसी निर्दोष नागरिक को कोई नुकसान न पहुंचे, जिसके लिए एजेंसियों से प्राप्त इनपुट्स को बेहद गंभीरता से लिया गया। सवाईनाला कैंप, जो लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख ठिकाना माना जाता था, पहला लक्ष्य था। कर्नल कुरैशी ने यह भी स्पष्ट किया कि ऑपरेशन में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ न केवल पाक को जवाब है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की रणनीतिक और कूटनीतिक क्षमता का भी प्रमाण है। यह स्पष्ट करता है कि अब भारत आतंक को उसकी भाषा में जवाब देने से पीछे नहीं हटता.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here