752 cases of corona in 24 hours, 4 deaths: Most active cases found in this state; WHO said- infection increased by 52% in 1 month
भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नए मामले दर्ज किए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,420 हो गई है। कल की तुलना में यह दोगुना से भी अधिक है। आपको यह भी बता दें कि देश में 21 मई 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के ये सबसे अधिक मामले हैं।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 752 नए केस मिले हैं जो मई, 2023 के बाद एक दिन में मिलने वाले सबसे ज्यादा मामले हैं, साथ ही 24 घंटे में कोरोना से चार रोगियों की मौतें हुई हैं.

घबराने न सतर्क रहे लोगों: स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को देश भर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की और कोविड के बदलते रूप से सतर्क रहने पर जोर दिया. सूत्रों ने बताया कि 21 दिसंबर तक देश भर में कोविड सब-वेरिएंट जेएन.1 के 22 मामले सामने आए हैं. जिसमें से 19 मामले गोवा और एक-एक मामला केरल और महाराष्ट्र में सामने आया है.
WHO ने JN.1 को ओमीक्रॉन फैमिली का रूप बताया है. डब्लूएचओ ने कहा कि यह वायरस तेजी से फैल रहा है और ये चिंताजनक हो सकता है. अधिकारियों ने कहा कि भारत में JN.1 वैरिएंट के कारण मामलों का कोई क्लस्टरिंग नहीं देखी गई है. जो भी केस पाए गए हैं वह काफी हल्के हैं और मरीज बिना की समस्या के जल्दी ठीक भी हो रहे हैं.
41 देशों में फैला JN.1 वैरिएंट
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, कोरोना का नया JN.1 वैरिएंट अब तक 41 देशों में फैल चुका है। फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, कनाडा और स्वीडन में JN.1 के मामले सबसे ज्यादा हैं। भारत में 22 दिसंबर तक नए वैरिएंट के 23 मामले मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी केसेस हल्के लक्षण के हैं।
WHO ने JN.1 को ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ में शामिल किया है। WHO ने बताया कि अभी तक का विश्लेषण कहता है कि मौजूदा वैक्सीन JN.1 वैरिएंट पर पूरी तरह से कारगर है। इससे लोगों को ज्यादा खतरा नहीं है।
हालांकि, WHO ने सावधानी के तौर पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को भीड़ वाले, बंद या दूषित हवा वाले इलाकों में मास्क पहनने की सलाह दी गई है। साथ ही आवश्यक दूरी बनाने को भी कहा गया है।



