Home Blog उत्कर्ष योजना में शामिल होने शैक्षणिक संस्थाएं 20 मई तक कर सकते...

उत्कर्ष योजना में शामिल होने शैक्षणिक संस्थाएं 20 मई तक कर सकते है प्रतिवेदन प्रस्तुत

0

Educational institutions participating in the Utkarsh Yojana can submit their report by May 20

रायगढ़, पं.जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) का संचालन अनुसूचित जनजाति के ग्रामीण प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करने, प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्राप्त करने के उद्देश्य से संचालित आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2021 (यथा संशोधित)संचालित है।
योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त प्रतिष्ठित आवासीय शालाओं (शाला एवं छात्रावास आदि एक ही परिसर में स्थित हो)में से विद्यालयों का चयन किया जाना है। चयनित विद्यालयों में विभाग द्वारा चयनित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 6 वीं के विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाया जाएगा। शालाओं में प्रवेशित विद्यार्थियों का समस्त मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा किया जाएगा।
इच्छुक संस्थाएं जो योजना नियम के प्रावधानों के अनुसार पात्रता रखते है, इस योजना के तहत चयनित/इम्पैनल्ड संस्था का योजना के तहत निर्धारित मापदण्ड के अनुसार वर्तमान स्थिति विगत पांच वर्षो में संस्था की गतिविधियां एवं बच्चों के गुणात्मक उत्कर्ष संबंधी उपलब्धि एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन आदि पर विस्तृत प्रतिवेदन के साथ जिले में संचालित निजी संस्था का प्रस्ताव 20 मई 2025 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़ में स्वयं उपस्थित होकर उपलब्ध करायेंगे। जिससे संस्था का निरीक्षण किया जा सके।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here