किसानों को बोनस वितरण
मस्तुरी में बोनस वितरण के मुख्य अतिथि होंगे अमर अग्रवाल
Ro.No - 14097/135


मस्तुरी।पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस मौके पर किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 की धान बोनस की राशि मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल के कर कमलों से वितरित की जाएगी।
इस अवसर पर मस्तूरी के धान खरीदी केंद्र पातालेश्वर कॉलेज के पास विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम में बोनस वितरण तथा अन्य कार्यक्रम होंगे।
सुसाशन दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्जवलन पश्चात ’सुशासन स्थापित’ करने का संकल्प भी लिया जाएगा।



