Home Blog लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों पर लगातार चौथी कार्रवाई: क्रूरता से मवेशी...

लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्करों पर लगातार चौथी कार्रवाई: क्रूरता से मवेशी ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 19 कृषक मवेशी तस्करों के चंगुल से मुक्त

0

Lalunga police’s fourth consecutive action against cattle smugglers: Two smugglers carrying cattle cruelly arrested, 19 farmers freed from the clutches of cattle smugglers

रायगढ़, लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 12 मई को लैलूंगा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो पशु तस्करों को रंगे हाथ पकड़ते हुए उनके कब्जे से 19 मवेशियों को क्रूरता से ले जाते हुए बरामद किया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर चल रही मुहिम के तहत इस महीने लैलूंगा पुलिस की यह चौथी बड़ी कार्रवाई है।

Ro.No - 13672/140

थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति ग्राम सारसमाल रोड से मवेशियों को पैदल हांकते हुए क्रूरता पूर्वक उड़ीसा स्थित बूचड़खाना ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों के साथ घेराबंदी कर नहर पुल के पास दोनों तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुजीत कुमार यादव (50), निवासी सिहारधार गम्हार थाना लैलूंगा और महेत्तर भुईहर (45), निवासी होर्रोगुड़ा थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे 19 नग मवेशियों को बेचने के उद्देश्य से उड़ीसा के बूचड़खाने ले जा रहे थे। जब्त मवेशियों की कीमत करीब ₹1,90,000 है। आरोपियों के खिलाफ थाना लैलूंगा में छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 6, 10, 11, 12 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव के साथ सहायक उप निरीक्षक राजेश दर्शन और आरक्षक सुमित एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एसपी दिव्यांग पटेल और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में मवेशी तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here