Home छत्तीसगढ़ स्कूलों द्वारा जबरन सभी धर्म के बच्चों को सांता बनाना बंद हो-सौरभ...

स्कूलों द्वारा जबरन सभी धर्म के बच्चों को सांता बनाना बंद हो-सौरभ नामदेव

0

हर वर्ष क्रिस्चन पर्व क्रिसमस पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी धर्म के बच्चों को जबरन सांता बनाना पूर्णतः बंद होना चाहिए बहुत से परिजन से हमको जानकारी मिली है कि स्कूल प्रशासन द्वारा जबरन स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को के ऊपर व उनके माता पिता के ऊपर दबाव बनाया जाता है कि उनके बच्चे चाहे वो किसी भी धर्म से हो उन्हें सांता बनने के लिए मजबूर किया जाता है और स्कूल के दबाव के कारण परिजन न चाहते हुए भी अपने बच्चे को सांता बनाने को मजबूर हो जाते है जो कि पूर्णतः गलत है क्रिस्चन स्कूल व क्रिस्चन छात्र क्रिसमस मनाए उसमे हमे कोई आपत्ति नहीं है पर हुन्दू छात्रों को जबरन सांता बना कर हिन्दुधर्म के बच्चों को मानसिक रूप से जो मतांतरित करने का कार्य जो किया जा रहा वो पूर्णतः गलत है,वही ये देखा जाए की स्कूल भारतीय पर्व के नाम पर नवरात्र में कन्या पूजन क्यो नहीं करती,राम नवमी में बच्चों को राम चरित मानस क्यो नही पढ़ाया जाता? ऐसे पर्व अगर विद्यालय में मनाए जाए तो इससे बच्चों मानसिक विकास व समाज के प्रति जागरूक भी होंगे मुझे ये किसी षड्यंत्र का हिस्सा है और हिन्दू बच्चों को मानसिक रूप से मतांतरण किया जा रहा। वही ये देख जाए तो बहुत सारे मिशनरी स्कूल है जहाँ तिलक लगाना कलावा पहनना तक मना करते है साथ ही मैं सभी परिजनों से आग्रह करता हूँ कि अपने बच्चों को जबरन सांता न बनने दे और यही स्कूल द्वारा दबाव बनाया जाता है तो उसकी जानकारी हमे दे किसी हाल भारतीय संस्कृति का अपमान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। यदि स्कूल प्रशासन जबरन किसी भी हिन्दू कुल तिलक को मानसिक रूप से क्रिस्चन बनाता है तो उस स्कूल का पूरा रायगढ का हिन्दू समाज का विरोध करेगा

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here