Home Blog भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत फ़िल्टर प्लांट परिसर में ₹50.13 लाख की...

भाटापारा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत फ़िल्टर प्लांट परिसर में ₹50.13 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड, शेड निर्माण एवं नाली निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

0

Bhoomi Pujan was done for the construction of CC road, shed and drain at a cost of ₹ 50.13 lakh in the filter plant complex under Bhatapara Municipality area.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत फ़िल्टर प्लांट परिसर में ₹50.13 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड, शेड निर्माण एवं नाली निर्माण जैसे बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ।

Ro.No - 13672/140

यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधिवत पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, मनीष मिश्रा, सतीश तलरेजा, पार्षद भुवन सिंह ठाकुर, उमा शंकर वर्मा, श्रेणिक गोलछा, कीर्तन जायसवाल, सतीश साहू, बंटी टंडन, नंदू वैष्णव, बब्बू मंधान, प्रतेश राठौड़, गेन्दू साहू, दशरथ साहू, संजय बंजारे, शुभम राजपूत, गोवर्धन डहरिया, मनीष पंजवानी एवं देवेंद्र साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

साथ ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश रात्रे, भाजपा जिला महामंत्री राकेश तिवारी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुनील यदु, मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत, चेम्बर ऑफ कॉमर्स से श्रीचंद छाबड़िया, सुभाष भट्टर, गिरधर गोविंदनी, एवं महिला मोर्चा से आएशा खान, नीरा साहू, मधु सोनी, तनुजा धृतलहरे व अंजनी जायसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह भूमिपूजन नगर के सतत विकास, नागरिक सुविधा विस्तार एवं स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे भाटापारा के नागरिकों को आधुनिक और सुदृढ़ आधारभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी।

वर्ज़न : शिवरतन शर्मा – भाटापारा नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में यह भूमिपूजन कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ₹50.13 लाख की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड, शेड एवं नाली निर्माण जैसे कार्य न केवल नगर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि नागरिकों को बेहतर सुविधा और स्वच्छ परिवेश भी प्रदान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है।

वर्ज़न : अश्वनी शर्मा – यह भूमिपूजन कार्यक्रम भाटापारा नगर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ₹50.13 लाख की लागत से सीसी रोड, शेड निर्माण एवं नाली निर्माण जैसे बहुप्रतीक्षित कार्यों की शुरुआत से नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा, स्वच्छता और टिकाऊ संरचना का लाभ मिलेगा। हमारा निरंतर प्रयास है कि नगर में जनसुविधाओं का विस्तार हो और विकास हर वार्ड तक पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here