Big statement of Chief Minister of Chhattisgarh – There will be no shortage of resources in the double engine government.
छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने डिप्टी मुख्यमंत्रियों के साथ देश की राजधानी दिल्ली के दौरे पर थे । जहां उन्होंने राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की । उन्होंने प्रदेश के विकास के मुद्दों और जनहित की योजनाओं के विषय में विस्तृत चर्चा की । अब विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ लौट आए हैं । माना एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शीर्ष नेताओं से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि, शपथ के बाद पहली बार प्रधानमंत्री राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति समेत सभी से सौजन्य मुलाकात हुई है. केंद्रीय गृह मंत्री को नक्सल घटनाओं से अवगत कराए है. केंद्रीय गृह मंत्री ने आश्वस्त किया है कि मजबूती के साथ और आशीर्वाद के साथ लड़ाई लड़ेंगे. हम भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का काम करेंगे.

छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का सहयोग कितना रहेगा वाले सवाल पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, डबल इंजन की सरकार है. विकास संसाधनों की कमी नहीं होगी. सुशासन दिवस मनाने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई की जन्मतिथि है, इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाते है. इस बार छत्तीसगढ़ के 12 लाख किसानों को उनके दो साल का बकाया बोनस दिया जाएगा.
विदित हो कि इस बोनस की घोषणा भाजपा ने चुनाव से पूर्व अपने संकल्प पत्र में की थी । भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए इस घोषणा की भी अहम भूमिका रही , ऐसा राजनीतिक पंडितों का मानना है।



