Home Blog धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का हो बेहतर क्रियान्वयन: प्रमुख सचिव...

धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का हो बेहतर क्रियान्वयन: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

0

There should be better implementation of Dharti Aaba Janjati Gram Utkarsh Abhiyan: Principal Secretary Sonamni Bora

जनजातीय समुदाय के परिवारों को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर बनाए आत्मनिर्भर

Ro.No - 13672/140

प्रमुख सचिव ने जशपुर में विभागीय योजनाओं की ली समीक्षा बैठक

रायपुर / आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने सोमवार को जशपुर जिला के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को पीएम जनमन योजना का लाभ देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पक्के मकान, मोबाइल मेडिकल यूनिट, आश्रम छात्रावास के निर्माण कार्य, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका मूलक गतिविधियों सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, उप सचिव श्री बी. के. राजपूत सहित आदिवासी विकास विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहट में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकता, सहायिका और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने और जल जीवन मिशन के तहत सभी बसाहट तक पेयजल की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले के छात्रावास-आश्रम में चल रहे निर्माण कार्य को जून तक किसी भी स्थिति में पूरा करने के लिए कहा है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बैठक में बताया कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा और उनकी जरूरतों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए जल जागृति अभियान चलाया जा रहा हैं और जल को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की पहल की जा रही है। सभी शासकीय और अशासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।

प्रमुख सचिव ने पीएम जनमन योजना और केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिले के चिन्हांकित 417 ग्राम पंचायतों में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत् 25 प्रकार की योजना का लाभ गांव, कस्बों तक पहुंचाने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जल आपूर्ति, बिजली की सुविधा, दूरस्थ अंचलों और बसाहटो तक सौर सुजला योजना, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीएम जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड, जन-धन बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, राशनकार्ड का लाभ सभी परिवारों को देने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि जशपुर जिला प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण जिला है। यहां पर पर्यटन के तहत पर्यटकों के लिए होम स्टे की सुविधा भी दी जा सकती है, इसके लिए भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों में जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यान विभाग और कृषि विभाग की योजनाओं के तहत सब्जियों के बीज, मछली पालन, खेती की आधुनिक पद्धति सहित योजनाओं का लाभ देने के लिए कहा। श्री बोरा ने बताया कि आश्रम छात्रावास के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को समय से पहले छात्रवृत्ति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here