Home Blog नाली एवं रोड निर्माण को ले भूमि पूजन:भाटापारा नगर को सुनियोजित, स्वच्छ...

नाली एवं रोड निर्माण को ले भूमि पूजन:भाटापारा नगर को सुनियोजित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना ही प्राथमिक उद्देश्य है।-नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा

0

Bhoomi Pujan for drain and road construction: The primary objective is to develop Bhatapara city as a well-planned, clean and modern city. – Municipal Council President Ashwani Sharma

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गांधी मंदिर वार्ड क्रमांक 10 में नाली एवं रोड निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। नाली निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹57.70 लाख तथा रोड एवं नाली निर्माण कार्य की लागत ₹45.77 लाख है। यह दोनों कार्य नगर के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए हैं, जो नागरिकों को बेहतर स्वच्छता, जल निकासी और सुरक्षित यातायात की सुविधा प्रदान करेंगे।

Ro.No - 13672/140

इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा, जिससे नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इन विकास कार्यों को पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया, सभापति गोविंद पटेल, मनीष मिश्रा, पार्षद मोंटू ध्रुव, भुवन ठाकुर, सतीश साहू, नंदू वैष्णव, अजय ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष मोहन बांधे, ओम प्रकाश रात्रे, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, देवेंद्र साहू, दशरथ साहू, गोवर्धन डहरिया, योगेश अनंत, कीर्तन जायसवाल, राजू पटेल, पूर्व सैनिक नारायण साहू, सागर सिंह ठाकुर, लुकू साव, देवकांत मिश्रा, आयशा खान, अंजनी जायसवाल, रागिनी डोंडे, सुरेश वर्मा, राजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वर्जन अश्वनी शर्मा :
“भाटापारा नगर को सुनियोजित, स्वच्छ और आधुनिक नगर के रूप में विकसित करना ही प्राथमिक उद्देश्य है। यह निर्माण कार्य नागरिकों की बहुप्रतीक्षित आवश्यकताओं को पूर्ण करेंगे। जनता के सहयोग और सुझावों से नगर के चहुंमुखी विकास का संकल्प निरंतर आगे बढ़ेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here