Home Blog देह व्यापार के खिलाफ ग्रामीणों ने की एसपी से शिकायत

देह व्यापार के खिलाफ ग्रामीणों ने की एसपी से शिकायत

0

Villagers complained to SP against prostitution

रायगढ़, जिले के ग्राम गडुमरिया के जामटिकरा में देह व्यापार का काला कारोबार बेखौफ फल-फूल रहा है। आज गुस्से और निराशा से भरी पीड़ित महिलाओं ने इस गंभीर मसले को लेकर एस.पी. कार्यालय का दरवाजा खटखटाया। इन महिलाओं ने बताया कि यह गैरकानूनी धंधा लंबे समय से गांव में चल रहा है, जिसके खिलाफ बार-बार जूटमिल थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन हर बार शिकायतें धूल फांकती रहीं। प्रशासन की निष्क्रियता से यह धंधा और बेलगाम हो गया है।

Ro.No - 13672/140

पीड़ितों के मुताबिक, जामटिकरा में एक दंपति अपने घर को इस घिनौने धंधे का अड्डा बनाए हुए है। यह न केवल सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचा रहा है, बल्कि गांव की महिलाओं और बच्चों के लिए असुरक्षित माहौल भी पैदा कर रहा है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि इस धंधे की वजह से उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है, और सामुदायिक स्तर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। कई बार स्थानीय लोग इस मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन थाना स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे लोगों का प्रशासन पर भरोसा डगमगा रहा है।

एस.पी. कार्यालय पहुंची इन महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई। उन्होंने मांग की कि इस देह व्यापार के अड्डे को जड़ से उखाड़ा जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। एस.पी. ने शिकायत पर गौर करने और जांच के आदेश देने का आश्वासन दिया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह आश्वासन कागजी न रहेगा?

स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष है कि आखिर प्रशासन की चुप्पी के पीछे क्या राज है? क्या यह महज लापरवाही है या कुछ और? इस मामले ने पूरे जिले में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। अब सबकी नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी है। क्या नैतिकता की यह नंगी नाच बंद होगी, या चुप्पी की साजिश जारी रहेगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here