Two smugglers arrested for smuggling ivory, teeth recovered
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर बस स्टैंड से हाथी दांत की तस्करी कर रहे दो तस्करों को वन विभाग की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 4 किलो 660 ग्राम हाथी दांत बरामद किया जाना बताया जा रहा है।

वन विभाग को सूचना मिल रही थी कि बस स्टैंड क्षेत्र में वन्य जीवों के अंगों की खरीद-फरोख्त की बात की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर सरगुजा वन मंडल और सूरजपुर वन मंडल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक पहले भी वन्य जीव अपराधों में लिप्त रहा है, जिसकी पुष्टि जांच में सामने आएगी।
सरगुजा वन मंडल अधिकारी अभिषेक जोगावत ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।



