Chief Minister Vishnudev Sai flagged off a 50 bike rally from Basing Security Camp
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बासिंग सुरक्षा कैंप में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सुरक्षा बलों के मनोबल को बढ़ाते हुए गश्त के लिए 50 बाइकों को जवानों के साथ रवाना किया। उन्होंने इन बाइकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा ओरछा में 250 सीटर बालक छात्रावास भवन निर्माण, वाटर सप्लाई और विद्युतीकरण कार्यों के लिए कुल 8 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से तैयार विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 6 हितग्राहियों को आवास की चाबी, स्वीकृति पत्र और प्रथम किस्त की राशि प्रदान की। मनरेगा के तहत एक आवास हितग्राही को नकद राशि का भुगतान भी किया गया।
मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना और मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत एक-एक हितग्राही को 20-20 हजार रुपये का चेक वितरित किया।
यह कार्यक्रम शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ज़मीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




