Claims and objections applications invited till May 29 for vacant posts under Chhattisgarh State Rural Livelihood Mission
रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत में विकास खंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखा सह एम.आई.एस. सहायक हेतु प्राप्त आवेदनों की तैयार सूची दावा-आपत्ति हेतु सूचना पटल पर प्रकाशित कर दी गई है। दावा-आपत्ति सूची में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा दावा हो तो दिनांक 29 मई 2025 तक कार्यालयीन समय तक अपनी दावा-आपत्ति मय समस्त दस्तावेज के जिला पंचायत रायगढ़ में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते है। दावा-आपत्ति सूची रायगढ़ के वेबसाईट https://raigarh.gov.in में भी अपलोड कर दी गई है।
Ro.No - 13672/140





