A step towards self-reliance: Seva Bharti launched Mehndi Art Training Center
21 मई से 15 जून तक चलेगा विशेष प्रशिक्षण, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

रायगढ़। सेवा भारती रायगढ़ के तत्वावधान में संचालित स्वावलंबन प्रकल्प के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करने की दिशा में एक और प्रभावी कदम उठाया गया है। नगर के सतीगुढ़ी चौक स्थित बाल मंदिर परिसर में दिनांक 21 मई 2025 को मेहंदी कला प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से 11:30 बजे तक महिला समन्वय, रायगढ़ द्वारा सेवा भारती के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को पारंपरिक कलाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे घरेलू जीवन के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सशक्त हो सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं बाल मंदिर परिसर में प्रातः 10:00 बजे पंजीयन कराकर इस प्रशिक्षण का लाभ ले सकती हैं।
सेवा भारती का यह प्रयास न केवल महिलाओं को हुनरमंद बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है, बल्कि स्वावलंबन के विचार को समाज में गहराई से स्थापित करने का माध्यम भी है।
इस संबंध में महिला समन्वय रायगढ़ ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान व्यावसायिक दृष्टिकोण से मेहंदी लगाने की तकनीक, डिज़ाइन की विविधता और ग्राहक संवाद की मूल बातें सिखाई जाएंगी, जिससे महिलाएं भविष्य में इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।




