Smt. Sumitra Pandey passed away, she breathed her last on 24 May
68 वर्षीय सुमित्रा पाण्डेय थीं खादी भंडार रायगढ़ के प्रबंधक प्रभुनाथ पाण्डेय की धर्मपत्नी, रविवार सुबह कया घाट पर होगी अंतिम यात्रा

रायगढ़। शहर के तेंदुडीपा (वार्ड क्रमांक 38) निवासी श्रीमती सुमित्रा पाण्डेय, उम्र 68 वर्ष, पत्नी प्रभुनाथ पाण्डेय (प्रबंधक, खादी भंडार रायगढ़) का दिनांक 24 मई 2025 को हृदयाघात के चलते निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, परिचितों एवं नगरजनों में शोक की लहर है।
श्रीमती सुमित्रा पाण्डेय, शरद पांडेय, आनंद पांडेय एवं सुचिता ओझा की माता थीं। वे आशुतोष पाण्डेय एवं अनय पाण्डेय की दादी थीं। परिवार का समर्पित स्तंभ रहीं सुमित्रा जी धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाती थीं।
उनकी अंतिम यात्रा 25 मई की सुबह 8 बजे उनके निवास तेंदुडीपा (वार्ड क्रमांक 38) से निकलकर कया घाट के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति दें।



