Home छत्तीसगढ़ मस्तूरी में बोनस राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मस्तूरी में बोनस राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन

0

मस्तुरी।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में पीएम मोदी की गारंटी के रूप में कई वादे किए थे. अब इन वादों पर अमल करना शुरू कर दिया गया है. आज (सोमार 25 दिसंबर) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया गया आज बिलासपुर जिले के किसानों को खरीफ वर्ष 2014-15 और 2015-16 के बकाया धान बोनस की राशि दी गई इसकी व्यापक तैयारियां प्रशासन ने की थी और सुशासन दिवस पर जिले के विकास खंड मस्तूरी में बोनस राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर बोनस राशि का वितरण किया। क्षेत्र के अनेक किसानों को अमर अग्रवाल ने चेक की राशि प्रदान किए।

कार्यक्रम के पहले मस्तूरी के जोंधरा चौक स्थित शिवम मोटर्स में प्रकाश अवस्थी ढालू अग्रवाल के नेतृत्व में अमर अग्रवाल का आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत सत्कार किया गया।
तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम धान खरीदी केंद्र पातालेश्वर कॉलेज के पास अमर अग्रवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया गया स्वागत सत्कार के बाद कार्यक्रम का माननीय अटल जी को फूल माला पहनकर श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। उपस्थित किसानों को अमर अग्रवाल ने धान की बोनस राशि प्रदान की।

Ro.No - 13672/140

अमर अग्रवाल ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आपकी धान की बोनस राशि कुछ वजह सेनहीं दे पाए थे इसलिए आप लोगों ने कुछ वर्षों के लिए हमें सत्ता से दूर कर दिया था इस धान की बोनस राशि को लेकर मोदी गारंटी के रूप में आपके सामने चुनाव में हम आए थे जिस पर आप लोगो ने हमें भरपूर आशीर्वाद देते हुए सत्ता तक पहुंचा जिसे आज हम पूरा कर रहे हैं।

आज के बोनस वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल, रामदेव कुमावत गुलशन ऋषि निखिल केसरवानी धीरेंद्र दुबे प्रकाश अवस्थी बीपी सिंह सुनील तिवारी सोनू तिवारी विजय आंचल धालू सुबोध लहरे,अग्रवाल मोनू यादव सोमू शुक्ला,राजेंद्र सोनी बैसाखू सोनी रामानुज श्रीवास राजेंद्र राठौड़ राज्यवर्धन कौशिक धीरेंद्र दुबे मन्नू सिंह, पदम साहू संतोष मिश्रा आशीष अवस्थी प्रभात अवस्थी थे। प्रशासनिक अधिकारियों में ए डी एम आईए सूर्यवंशी, डिप्टी कलेक्टर जनपद सीईओ पीयूष तिवारी, मस्तूरी तहसीलदार अभिषेक राठौर, तहसीलदार अप्रतिम पांडेय, पाखी वर्मा, संस्था प्रबंधक अध्यक्ष मनोज रातें, भाग बाली लहरें, ज्ञान करिया रे, जनक भार्गव कृष्णा सिंह , बबलू लहरे, तथा संस्था के संस्था प्रबंधक एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here