Home Blog 1से7 जून तक होगा चावल उत्सव का आयोजन

1से7 जून तक होगा चावल उत्सव का आयोजन

0

Rice festival will be organized from 1st to 7th June

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार– 29 मई 2025/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य और पोषण सुरक्षा अधिनियम एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के राशन कार्डधारी परिवारों को माह जून, 2025 से अगस्त 2025 तक के राशन सामग्री आबंटन का भंडारण एवं वितरण किया जाना है। माह जून 2025 में3 माह का पात्रतानुसार चावल वितरण हेतु उचित मूल्य दुकानों में 01 से 07 तारीख तक चावल उत्सव का आयोजन किया जाएगा तथा दुकान स्तर की निगरानी समिति के समक्ष हितग्राहियों को चावल एवं अन्य राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा।

Ro.No - 13672/140

चावल उत्सव के दौरान सभी उचित मूल्य दुकानों में वितरण सुनिश्चित कर इसकी जानकारी अनिवार्य तौर पर सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जाएगा,चावल उत्सव आयोजन स्थानीय जनप्रतिनिधि के समक्ष किया एवं चावल वितरण की सूचना स्थानीय स्तर पर मुनादी के माध्यम से किया जाएगा जिससे प्रत्येक लाभार्थी तक यह जानकारी सुगता से पहुंचे और वितरण में पारदर्शिता बनी रहे

इसके अतिरिक्त जिले में विकासखण्ड कसडोल के अंतर्गत 09 पहुंच विहिन उचित मूल्य दुकान रवान, खुडमुड़ी, मुड़पार ब, भिभौरी, ढेबी, बार, बड़गांव, पाड़ादाह एवं आमगांव में अग्रिम भण्डारण किया गया। वर्षाकाल में पहुंच विनि उचित मूल्य दुकानों में भी 4 माह के लिए खाद्यान्न भण्डारण पूर्ण कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here