Home Blog मृतक को न्याय दिलाने के लिए घंटो बहाया पसीना यूथ कांग्रेस नेता...

मृतक को न्याय दिलाने के लिए घंटो बहाया पसीना यूथ कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा ने

0

Youth Congress leader Aparans Sinha worked hard for hours to get justice for the deceased

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूँगा

Ro.No - 13672/140

लैलूँगा, 28 मई को लैलूंगा हॉस्पिटल में एक अजीबोगरीब घटना घटित होती है बुधवार शाम को कन्हैया राठीया नामक युवक अपने घर के बरामदे में बैठा था उस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन आई और उसे रौदते द हुए निकल गई परिजन सकते में आ गए और उसे तत्काल उप स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा लाया गया और डॉक्टर के द्वारा इलाज चालू किया गया इसी दरमियान उसकी मृत्यु हो गई

मृतक के पोस्टमार्टम की सही रिपोर्ट न मिलने पर आक्रोशित हुए ग्रामीण एवं यूथ कांग्रेसीऔर धरने पर बैठ गए
मृतक के परिजन उस समय सन्न रह गए जब उन्होंने मौत का कारण हार्ट अटैक सुना और उन्हें उक्त रिपोर्ट से संतुष्टि नहीं हुई उसके बाद उन्होंने युथ कांग्रेस नेता अपरांस सिन्हा से संपर्क साधा और सारी घटना की जानकारी उन्हें विस्तार से बताई अपरांस सिंहा ने भी बिना देर किए अपने टीम के साथ तत्काल अस्पताल पहुंचे हॉस्पिटल का डॉक्टर भी उन्हें गोल-गोल जवाब देते नजर आए जिससे अपरांस सिंहा बिफर पड़े और तत्काल रोड पर अपनी टीम सहित अनशन में में बैठ गए आक्रोशित ग्रामीण और यूथ कांग्रेसी प्रशासन से मृतक को न्याय दिलाने के लिए चक्का जाम कर सड़क पर डटगए

युवा नेता अपरांस सिंहा के कड़े तेवर देखकर प्रशासन के पसीने छूट गए

घटना स्थल पर तत्काल थाना प्रभारी तहसीलदार एवं प्रशासनिक अमला डॉक्टर पहुंचकर ग्रामीणों एवं कांग्रेस युवाओं को समझाइए देते हुए उनकी मांग पूरी की गई सक्षम अधिकारी तहसीलदार शिवम पांडे ने 25000 रु तात्कालिक मुआवजा राशि दी गई वाहन मालिक के द्वारा 50000 रु तत्काल मृतक के परिजनों को दिया और तब जाकर मामला शांत हुआ आखिरकार मृतक को न्याय दिलाने में सफल रहे अपरांस सिंहा एवं यूथ कांग्रेसी मृतक के परिजनों ने उन्हें धन्यवाद दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here