Home छत्तीसगढ़ सिक्ख पंथ के पंचम गुरुअर्जुन देव जी की शहादत को किया नमन

सिक्ख पंथ के पंचम गुरुअर्जुन देव जी की शहादत को किया नमन

0

 

 

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- भाटापारा पंजाबी गुरुद्वारा गुरूसिंघ सभा में सिक्ख पंथ के पंचम गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया गया ,

विगत चालीस दिनों से श्री गुरुअर्जुन देव जी की बाणी सुखमनी साहिब जी का पाठ प्रतिदिन साधसंगत के द्वारा गुरुद्वारा साहिब में किया जा रहा था , पाठ समाप्ति उपरांत समुहसाधसंगत के लिए ठण्डी छबील का वितरण किया जा रहा था , इस हेतु श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन प्रसाद की वारी के लिए उत्सुकता से साधसंगत की श्रद्धा भावना देखने को मिली ।

आज दिनांक 30 मई को गुरु श्री अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर सुबह से ही स. अमनप्रीत सिंघ जी बिलासपुर वाले रागी सिंघों के द्वारा गुरुबाणी का शबद कीरतन किया गया । जिसमें समाज के बुजुर्गों , महिलाओं और बच्चों के साथ साथ समाज के युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय थी , समाप्ति के उपरांत समुहसाधसंगत को लंगर प्रसाद के साथ साथ ठण्डी छबील का वितरण किया गया ।

गुरुअर्जुन देव जी की शहादत दिवस पर शहर में कई स्थानों पर ठण्डी छबील के स्टॉल लगाकर जनसाधारण में चना और छबील का प्रसाद वितरण किया गया जिसमें समाज सेवी युवाओं के साथ साथ समाज के वरिष्ठ सदस्यों व बच्चों ने सक्रिय रूप से अपनी अपनी सेवाएं दी ।

इस हेतु समाज के अध्यक्ष स. त्रिलोक सिंह सलूजा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण छाबड़ा (बन्टी वीरां) हरमिंदर चावला जी ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here