Home Blog संपर्क केंद्र की सक्रियता से अवैध रेत खनन पर प्रभावी नियंत्रण

संपर्क केंद्र की सक्रियता से अवैध रेत खनन पर प्रभावी नियंत्रण

0

Effective control on illegal sand mining due to the activation of contact center

संपर्क केंद्र में मिली 32 शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/ बलौदाबाजार-भाटापारा– 30मई 2025/कलेक्टर दीपक सोनी के नेतृत्व में अवैध रेत खनन के खिलाफ़ कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले का संपर्क केंद्र कंट्रोल रूम के रूप में काम कर रहा है जहाँ अब तक 32 शिकायतें प्राप्त हुईं जिन पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

संपर्क केंद्र में दूरभाष के माध्यम से अवैध रेत खनन के विषय में ओटेबंद क्षेत्र से 6, चकरवाय खैरघाट शिवनाथ नदी क्षेत्र से 7, मानाकोनी क्षेत्र 2, दतान ख महानदी क्षेत्र 15 और भालूकोना से प्राप्त 2 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। इस सभी प्रकरणों में नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।इसके अलावा रिंगनी,डोंगरिया, केसदा, कोड़ापारा, सेमरिया, खोखली, तरेंगा,सुमा, सुरखी, दावनबोड़, बोड़तरा,जरौद, मुढ़ीपार हसुवा से अवैध मुरूम खनन की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here