District level flood control room established, information can be given on control room telephone number 07762-223750
रायगढ़, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में जिला कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 10 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 07762-223750 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी, राहत एवं आपदा शाखा श्रीमती रेखा चन्द्रा मोबा.नं.97528-06153 को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 1 जून 2025 से आगामी आदेश पर्यन्त चौबीस घंटा चालू रहेगी। आम नागरिकों से प्राप्त होने वाले शिकायत दर्ज करने हेतु वहां नगर सैनिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें माह के 1 तारीख से 15 तारीख तक प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री महेश साहू मोबा.नं.90398-65526 एवं श्री हरिशंकर चौहान मोबा.नं. 95757-04296 की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह माह के 1 तारीख से 15 तारीख तक रात्रि 8 बजे से प्रात: 8 बजे तक श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर मोबा.नं. 93299-55828 तथा श्री अजय कुमार निराला मोबा.नं.79992-08077, माह के 16 तारीख से माह के अंतिम तारीख तक प्रात: 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर मोबा.नं.93299-55828 तथा श्री अजय कुमार निराला मोबा.नं.79992-08077, माह के 16 तारीख से माह के अंतिम तारीख तक रात्रि 8 बजे से प्रात: 8 बजे तक श्री महेश साहू मोबा.नं.90398-65526 एवं श्री हरिशंकर चौहान मोबा.नं. 95757-04296 की ड्यूटी लगाई गई है।




