Home Blog प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और प्रतिबद्धता का आव्हान

प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और प्रतिबद्धता का आव्हान

0

A call for gratitude and commitment towards nature

सरयू साहित्य परिषद द्वारा पौधा पूजन भव्य अनुष्ठान

Ro.No - 13672/140

मंगल बाजार मे भव्य अनुष्ठान जनमानस की उत्साहपूर्वक भागीदारी

सौरभ बरवाड़/भाटापारा- इस वर्ष की भीषण गर्मी एवं जलसंकट जगह जगह धरती के गिरते जल स्तर एवं सूखते जल स्त्रोतों की सामने आती बानगी लोगों के बीच एक बड़े विपदा के रुप मे उभर कर सामने आयी साथ ही साथ यह घड़ी एक सबक और सीख भी देती हुई प्रतीत हुई जिसके चलते पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन महत्वपूर्ण बिन्दु के रुप मे उभर कर सामने आयी,वाटर हार्वेस्टिंग एवं पौधारोपण महत्वपूर्ण आयाम के रुप स्थान बनाते हुए प्रतीत हो रहे है तथा नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा बकायदा इस दिशा मे अभियान भी छेड़ा गया है तथा निरंतर जागरुकता का क्रम भी जारी है।
_________
संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की स्थापना
_________
कुछ वर्षों से यह देखने मे आ रहा है कि पौधारोपण के प्रति जागरुकता तो बढ़ी है लेकिन जिस पैमाने पर पौधा रोपित हो रहें है उस के मुकाबले हरियाली का परिदृश्य बहुत ही कम है,अर्थात रोपित पौधों को पर्याप्त संरक्षण नहीं मिल रहा है,जिसके चलते यह प्रयास पूरी तरह फलीभूत होता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है,सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा इस परिस्थिति को महसूस करते हुए एक ऐसे आयाम की बानगी मंगल बाजार महावीर वार्ड मे प्रस्तुत की गयी जिसमे प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का भाव समाहित है।
_________
पौधापूजन का भव्य अनुष्ठान
_________
सनातन संस्कृति मे कण कण मे भगवान की अवधारणा महज आवश्यकता के तहत आस्था तक सीमित नहीं है वरन चर अचर सभी तत्वों मे देव अनुभूति की दिव्य अवधारणा है,इसी भाव को अंगीकार करते हुए परिषद के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा एवं पत्रकार मुकेश शर्मा के संचालन मे मंगल बाजार महावीर वार्ड मे पौधा पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया,जिसका उद्देश्य प्रकृति के प्रति दैवीय भाव को पुष्ट करने के साथ ही प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का भाव जागृत करना था।
__________
जनमानस की उत्साहपूर्वक भागीदारी
_________
पौधारोपण के साथ ही संरक्षण के भाव को जागृत करने के इस भव्य अनुष्ठान मे जनमानस द्वारा उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई गयी तथा पौधा पूजन की आस्थामय बानगी के साथ ही प्रकृति संरक्षण को लेकर संकल्प के भाव भी अभिव्यक्त हुए,आयोजन मे वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र गिन्नौरे,कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा,डाॅ सुन्दर साहू,भगवताचार्य राजेन्द्र शास्त्री,राकेश तिवारी,श्याम आर्य,दिनेश शर्मा,भूषण मरकाम, मनोज गुप्ता,राम दास लहरे,प्रकाश तिवारी, पंसारी बाबू,माणिक चन्द्र यादव,आर्यन स्वर्णकार आदि सहित बड़ी संख्या मे नागरिक जनों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here