Home Blog रेंगड़ी में जहरीली गैस रिसाव से हड़कंप, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन के...

रेंगड़ी में जहरीली गैस रिसाव से हड़कंप, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन के नेतृत्व में धरना, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन। रिपोर्टर रोहन यादव

0

Panic due to poisonous gas leakage in Rengdi, Dharna under the leadership of District Vice President Manoj Sukhan, demonstration ended on the assurance of administration. Reporter Rohan Yadav

लैलूंगा (रेंगड़ी), 4 जून: ग्राम पंचायत रेंगड़ी में मंगलवार रात एक भयावह हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से एक चलते हुए लिक्विड गैस टैंकर से हाईड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव शुरू हो गया, जिससे जहरीली गैस पूरे क्षेत्र में फैल गई। इसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों, पशु-पक्षियों एवं पर्यावरण सभी पर संकट के बादल मंडराने लगे।

Ro.No - 13672/140

बुधवार सुबह 6 बजे जनपद उपाध्यक्ष मनोज सुखन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने रेंगड़ी मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि प्रेम चोहान, ग्राम सरपंच पति हेमसिंह राठिया, ग्राम पटेल रामसिंह सिदार सहित कई लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई। सभी की मांग थी कि इस गंभीर हादसे की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को राहत दी जाए।

मनोज सुखन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा,

“यह सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि हमारी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल है। सूचना देने के बावजूद समय पर प्रशासन नहीं पहुंचा। यदि समय रहते हालात काबू में नहीं आते तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन जिला मुख्यालय तक ले जाया जाएगा।

रिसाव से ग्रामीण जीवन प्रभावित

गांववासियों के अनुसार, गैस रिसाव से पानी में तेज बदबू आने लगी है और कई जगहों पर पानी का रंग बदल गया है। बच्चों व बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन व त्वचा पर चकत्तों जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। मवेशियों की तबीयत भी बिगड़ने की खबरें हैं।

प्रशासन ने दी कार्यवाही का आश्वासन

काफी देर तक चले चक्काजाम व विरोध प्रदर्शन के बाद लैलूंगा तहसीलदार शिवम पांडे मौके पर पहुंचे और सभी प्रभावित घरों की स्वास्थ्य जांच, डॉक्टरों की टीम तैनाती व जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।

विशेष टिप्पणी:
यह हादसा एक चेतावनी है कि खतरनाक रसायनों के परिवहन में अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। प्रशासन को न केवल त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस नीति और निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित सुनिश्चित करनी होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here