पीडब्लू कार्यालय मे एसडीओ एवं बिजली आफिस मे एई के करकमलों से पौधारोपण
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– अक्षयता वरदान दिवस अक्षय तृतीया से सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रारंभ किए गया प्रकृति संरक्षण अभियान विभिन्न अभियानों के जरिए निरंतर जारी है,इसी कड़ी मे जहां मंगल बाजार मे पौधा पूजन के जरिए प्रकृति के प्रति कृतज्ञता तथा संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का अहम संदेश दिया गया,वहीं जन जन द्वारा पूजित संकल्पित पौधों को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक नये आयाम एवं महत्वपूर्ण संदेश के साथ अभिव्यक्त किया गया है।
___________________________
सार्वजनिक प्रतिष्ठानों मे रोपण का चरण
__________________________
मंगल बाजार मे आयोजित पौधापूजन अनुष्ठान मे जनमानस द्वारा उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई गयी तथा सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा प्रारंभ किए गये इस अभियान की जनमानस द्वारा सराहना करते हुए बड़ी संख्या मे प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया है,चूंकि इस अनुष्ठान के माध्यम से बड़ी संख्या मे जनमानस का जुड़ाव हुआ तथा वृहद संदेश का प्रसार भी हुआ लिहाजा पूजित पौधे का रोपण भी वृहद सरोकारों वाले स्थलों मे करने का निर्णय परिषद एवं सुधिजनों द्वारा लिया गया जिससे प्रकृति संरक्षण के प्रति संदेश के प्रसार की निरंतरता बनी रहे,
___________________________
पीडब्लूडी एवं बिजली आफिस मे पौधारोपण
___________________________
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूजित पौधों के रोपण का महत्वपूर्ण अभियान प्रारंभ हुआ जिसके तहत पीडब्लूडी कार्यालय मे सरयू साहित्य परिषद के सदस्यों एवं नगर के सुधिजनों की उपस्थिति मे एसडीओ आर के साहू के करकमलों से पौधारोपण किया गया,वहीं बिजली आफिस मे एई वासुदेव साहू को परिषद एवं सुधिजनों द्वारा पूजित पौधा अर्पित किया गया उसके उपरांत उनके द्वारा बिजली आफिस प्रांगण मे पौधारोपण किया गया,और समस्त जनों द्वारा प्रकृति संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
___________________________
अधिकारी द्वय द्वारा अहम संदेश
___________________________
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरयू साहित्य परिषद एवं नगर के सुधिजनों द्वारा आरंभ किए गये पूजित पौधा के रोपण अभियान की अधिकारी द्वय द्वारा सराहना करते हुए प्रकृति संरक्षण पर अहम संदेश भी दिया गया ,इसी कड़ी मे बिजली विभाग एई वासुदेव साहू ने कहा कि प्रकृति संरक्षण आज अहम आवश्यकता है जिसमे समस्त जनों की भागीदारी आवश्यक है,हम सबका दायित्व है कि कम से कम एक पौधा जरुर लगाएं एवं संरक्षण प्रदान करें,पीडब्लूडी एसडीओ आर के साहू द्वारा समस्त जनों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाए देते हुए समस्त जनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया गया।पूजित पौधा रोपण अभियान मे पत्रकार मुकेश शर्मा,कल्याण सिंह ठाकुर,हरिहर शर्मा,प्रभु साहू,मानिक प्रसाद मोनू दुबे,अनिल ओझा,राजकुमार यदु,कमल नारायण यदु जितेन्द्र साहू आदि सहित विभागीय कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




