Home Blog व्यापम द्वारा एडीईओ भर्ती परीक्षा 15जून क़ो,7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे...

व्यापम द्वारा एडीईओ भर्ती परीक्षा 15जून क़ो,7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

0

Vyapam will conduct ADEO recruitment exam on 15th June, more than 7 thousand candidates will participate

कलेक्टर ने ऑब्जर्वर व केंद्राध्यक्ष की बैठक लेकर दिये जरुरी निर्देश

Ro.No - 13672/140

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,6 जून 2025/ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ ) भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 15 जून 2025 क़ो किया जाएगा।परीक्षा आयोजन  हेतु जिले में कुल 26 केंद्र बनाए गये हैं जिसमें 7906 अभ्यर्थी शामिल होंगे।कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार क़ो संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में केन्द्राध्यक्ष एवं ऑब्जर्वरों क़ी बैठक लेकर  महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये।

कलेक्टर ने परीक्षा क़ो संवेदनशील बताते हुए विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने क़े निर्देश दिये।
उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी परीक्षा के प्रोटोकाल का अनुपालन सुनिश्चित करें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं क़ी जाएगी। अनुचित साधनों के प्रयोग पर कड़ी मॉनिटरिंग करें। परीक्षा समय पर शुरू और समाप्त हो। अब तक की परीक्षाओं में सभी ने बेहतर कार्य किया है इस बार भी निष्ठापूर्वक कार्य करें।

बताया गया कि एडीईओ भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 :15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए लिए जिले में 26 केंद्र बनाए गये हैं जिसमें शासकीय डी.के. महाविद्यालय बलौदाबाजार, मिनिमाता शासकीय कन्या महाविद्यालय बलौदाबाजार, पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार, पण्डित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या हाई स्कूल बलौदाबाजार, एम डी व्ही हाई स्कूल बलौदाबाजार, गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल, शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रिसदा, शासकीय हाई स्कूल सकरी,अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद, शासकीय ज़ीएनए कॉलेज भाटापारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भाटापारा, पंचम दीवान शासकीय कन्या हाई स्कूल भाटापारा, नगर पालिका कन्या हाई स्कूल भाटापारा, शासकीय बहु उद्देशीय हाई स्कूल भाटापारा,शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रामसागरपारा भाटापारा,शासकीय बृजलाल वर्मा कॉलेज पलारी,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दाऊ विष्णु दत्त वर्मा हाई स्कूल पलारी,शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल अर्जुनी,शासकीय महाविद्यालय लवन, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल लवन,
शासकीय डीआरएस कॉलेज कसडोल,
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम, गुरु घासीदास हायर सेकेण्डरी स्कूल कसडोल, मिनीमाता शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल कसडोल, डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कसडोल,शाश्वत हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार, गुरुकुल हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा शामिल है।
बैठक में
डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here