Home Blog जेसीआई रायगढ़ सिटी ने वृद्धाश्रम कर्मियों का किया सम्मान

जेसीआई रायगढ़ सिटी ने वृद्धाश्रम कर्मियों का किया सम्मान

0

JCI Raigarh City honored old age home workers

रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सिटी द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “Salute to Silent Star” के अंतर्गत आज एक भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जो समाज के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं लेकिन अक्सर उनके कार्यों को पहचान नहीं मिल पाती।
कार्यक्रम के अंतर्गत पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धाश्रम के 6 समर्पित स्टाफ सदस्यों को सम्मानित किया गया, जो वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में लगे हैं। उनका योगदान न सिर्फ प्रशंसनीय है बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण भी किया गया, जिससे वहां एक स्नेह और आत्मीयता का वातावरण बना। वरिष्ठ नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान और कर्मचारियों की आंखों में सम्मान के आंसू कार्यक्रम की सार्थकता को दर्शाते थे
इस सम्मान समारोह में जेसीआई रायगढ़ सिटी के अध्यक्ष जेसी आकाश अग्रवाल, जेसी सुमित मित्तल, जेसी आदित्य अग्रवाल और जेसी सौभाग्य सावरिया, जेसी विशाल अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
जेसीआई रायगढ़ सिटी का यह प्रयास उन अनदेखे नायकों को रोशनी में लाने का है, जो बिना चर्चा के समाज की रीढ़ बने हुए हैं। ऐसे साइलेंट स्टार्स को सम्मानित कर संस्था सामाजिक चेतना और कृतज्ञता का सशक्त संदेश दे रही है। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से संस्था के पीआरओ जेसी सीए अमन मित्तल ने दी।

Ro.No - 13672/140

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here