Home Blog जूटमिल पुलिस की कबीर चौक और नेतनागर में दबिश पर दो आरोपी...

जूटमिल पुलिस की कबीर चौक और नेतनागर में दबिश पर दो आरोपी गिरफ्तार, 40 लीटर महुआ और 30 पाव देशी शराब जब्त

0

Two accused arrested during raid by Jute Mill Police in Kabir Chowk and Netanagar, 40 litres of Mahua and 30 quarters of country liquor seized

रायगढ़ । एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर चलाये जा रहे विशेष अभियान में थाना प्रभारी जुटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में जूटमिल पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को धर दबोचते हुए भारी मात्रा में देशी और महुआ शराब जब्त की है। एक कार्रवाई कल 06 जून को कबीर चौक झोपड़ीपारा में और दूसरी आज ग्राम नेतनागर में की गई, जहां पुलिस को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर त्वरित दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Ro.No - 13672/140

पहली कार्रवाई में पुलिस ने कबीर चौक झोपड़ीपारा निवासी सुधीर चौहान पिता घासीराम चौहान उम्र 25 वर्ष को उसके घर के सामने खड़े अवस्था में पकड़ा, जिसके कब्जे से 20 पाव देशी मसाला और 10 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 30 पाव देशी प्लेन/मशाला शराब कीमत ₹2400 की शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री की तैयारी के चलते कार्रवाई की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई आज ग्राम नेतनागर में की गई, जहां आरोपी जयराम साहू पिता दैवराम साहू उम्र 39 वर्ष को उसके खेत के मेड़ के पास से 40 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹8000) और शराब बनाने में प्रयुक्त बर्तनों के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में इन दोनों सफल कार्रवाइयों में सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, आरक्षक परमानंद पटेल और बंशीलाल रात्रे की सराहनीय भूमिका रही। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत मामला दर्ज कर रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की अवैध शराब तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here