Farmers should not face any problem in getting fertilizers and seeds – Collector
समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद -बीज़ भण्डारण के निर्देश

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-9 जून 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार क़ो क़ृषि,सहकारिता एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद -बीज़ की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि सभी सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद व बीज़ का भण्डारण सुनिश्चित करें, खाद -बीज़ लेने में किसानों क़ो कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने कहा कि सभी समितियों में मांग के अनुसार उर्वरक व बीज़ भण्डारण सुनिश्चित करने के के लिए राज्य कार्यालय क़ो मांग पत्र प्रेषित करें। जिन समितियो मे अधिक मांग है वहां प्राथमिकता के आधार पर खाद -बीज़ क़ा भण्डारण कराएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन खाद बीज़ की उपलब्धता एवं वितरण रिपोर्ट ले और जिन समितियों में कमी है वहां आपसी समन्वय से पूरा कराएं। उन्होंने उप पंजीयक सहकारिता क़ो निर्देशित किया कि खाद -बीज़ उपलब्धता के सम्बन्ध में क़ृषि, विपणन, जिला सहकारी केंद्रीय बैक एवं अन्य सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ प्रतिदिन बैठक करें और खाद -बीज़ का वितरण सुगमता से कराएं। सभी समितियों में उर्वरक व बीज़ की उपलब्धता की सूची प्रतिदिन चस्पा करें ताकि किसानों क़ो समिति में उपलब्ध खाद बीज़ की जानकारी मिल सके।
उप संचालक क़ृषि दीपक कुमार नायक ने बताया कि जिले में खरीफ सीजन 2025 के लिए रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 91772 मेट्रिक टन है जिसके विरूद्ध अब तक 37867 मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरकों का भण्डारण किया गया है। अब तक सहकारी समितियों द्वारा 19397 मेट्रिक टन एवं निजी प्रतिष्ठिनो द्वारा 3643 मेट्रिक टन कुल 23040 मेट्रिक टन का वितरण किसानों को किया गया। सहकारी समितियों में 8345 मेट्रिक टन एवं निजी 6482 मेट्रिक टन कुल 14827 मेट्रिक टन उर्वरक शेष है।इसी तरह कुल बीज मांग 37760 क्विंटल के विरुद्ध कुल भण्डारण 24072 क्विंटल एवं 18963.20 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। शेष बीज की मात्रा 5108.80 क्विंटल है। जिले में खाद एवं बीज का भण्डारण एवं उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.



