Home Blog रायगढ़ जिले में पीएम आवास योजना तहत निकली भर्ती हेतु अभ्यर्थी 10...

रायगढ़ जिले में पीएम आवास योजना तहत निकली भर्ती हेतु अभ्यर्थी 10 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

0

Candidates can make claims and objections till June 10 for the recruitment under PM Awas Yojana in Raigarh district

अभ्यर्थी किसी भी जानकारी के लिए जिला पंचायत पीएम आवास शाखा के जिला समन्वयक से 8109720525 पर कर सकते हैं संपर्क

Ro.No - 13672/140

भर्ती के संबंध में दूसरे किसी भी नंबर से आने वाले कॉल या मैसेज से रहें सतर्क

रायगढ़ / प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार जिले में प्रशिक्षण समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक, तकनीकी सहायक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर के संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को शाम 5.00 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।
पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों द्वारा आवश्यकतानुसार उपरोक्त पद हेतु जारी सूची एवं सूचना का अवलोकन करते हुए दावा-आपत्ति निर्धारित प्रारुप में दिनांक 06 जून 2025 तक प्रस्तुत करने की अवधि प्रदान की गई थी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिये दावा आपत्ति की अवधि को 10 जून 2025 शाम 5.30 बजे तक बढ़ाया गया। उक्त अवधि में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायगढ़ के नाम से बंद लिफाफे में आवेदित पद का नाम उल्लेख करते हुए रजिस्टर्ड डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा आपत्ति आवेदन का प्रारुप एवं विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट www.raigarh.gov.in में, कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ एवं जनपद पंचायत के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।
अभ्यर्थियों को उक्त भर्ती के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो जिला पंचायत के आवास शाखा के जिला समन्वयक से मोबा नं. 8109720525 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी दूसरे नंबर से कॉल या मैसेज से सतर्क रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here