108 patients benefited from free eye checkup in the eye camp organized at Aughad Ki Madai, a branch of Aghor Guru Peeth Trust Banora
औघड़ की मड़ई जिगना में प्रत्येक माह के 10, 20 और 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

रायगढ़ ;- मानव सेवा के लिए समर्पित संस्था अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की बिहार राज्य स्थित जिगना शाखा औघड़ की मड़ई में 10 जून को आयोजित नेत्र जांच शिविर में निःशुल्क जांच से 108 मरीजों को लाभ मिला। ये मरीज आस पास ग्रामीण क्षेत्र से आए थे ।अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केंद्र में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में डा• संदीप शर्मा द्वारा सेवाएं दी गई। इस शिविर में 81 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वही 53 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 08 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले। 23 मरीजों का चश्मा प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए प्रेषित किया गया। अगले नेत्र शिविर में इनका वितरण किया जाएगा। हर माह की 10 तारीख 20 तारीख 30 तारीख को निःशुल्क नेत्र शिविर जांच का आयोजन किया जाता है ।
8 जून को रायगढ़ में आयोजित नेत्र जांच शिविर में मिला 81 मरीजों को लाभ
अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा मे 8 जून को आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में 81 मरीजो की नेत्र जाँच डां. आर. के. अग्रवाल द्वारा की गई। 20 मरीजो को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया और 41 मरीज़ों का चश्मा बनने हेतु भेजा गया है जिसे अगले नेत्र शिविर में वितरित किया जाएगा । 17 को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया । 10 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें चिकित्सको द्वारा उचित परामर्श दिया गया ।अगला नेत्र शिविर 20 जुलाई रविवार को आयोजित होगा ।
डभरा के शिविर में मिला 16 मरीजों को लाभ
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट रायगढ़ की इकाई अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र अघोर आश्रम डभरा में दिनांक 09 जून को आयोजित निःशुल्क होम्योपैथ चिकित्सा शिविर में 16 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया।



