Home Blog थाना प्रभारी से पत्रकारों ने की मुलाकात, समस्याओं पर चर्चा

थाना प्रभारी से पत्रकारों ने की मुलाकात, समस्याओं पर चर्चा

0

सत्यनारायण (सत्तू ) पटेल …
सौरभ बरवाड़/भाटापारा : – ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सदस्यों ने रविवार को शहर थाना प्रभारी शशांक सिंह ठाकुर से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान भाटापारा शहर की वर्तमान समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि आने वाली समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। मुलाकात के बाद नगर के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश शर्मा का जन्मदिन संघ के सदस्यों ने उत्साह के साथ मनाया। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। भेंट में वरिष्ठ पत्रकार गुरमीत गुम्बर, राजकुमार मल, जुगल किशोर तिवारी, शत्रुघ्न प्रसाद साहू, राज गुप्ता, सौरभ बरवाड़, गुड्डा मानिकपुरी, संजय प्रसाद, मुकेश शर्मा, हारून राजा, वीरेंद्र उपाध्याय, मोहम्मद शमीम खान, संतोष कुकरेजा, माखन साहू सहित संगठन के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Ro.No - 14097/135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here