40 bags of rice stolen after breaking the lock of Thakurdia PDS shop
सी सी कैमरा, डी व्ही आर भी ले गए चोर

दिलीप टंडन रीडर्स फर्स्ट न्यूज/सारंगढ़ / सारंगढ वि ख अन्तर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरदिया के शासकीय उचित मूल्य की दुकान मे विगत 14 जून की रात कुंडी तोड़कर चावल की चोरी हो गई।
रोज की भाँति चावल विक्रेता सत्यनारायण साहू 15 जून की सुबह 7: 30 बजे चावल वितरण हेतु शासकीय उचित मूल्य की दुकान गया तो देखा कि दरवाजा मे ताला कुंडी सहित गायब था । चैनल दरवाजा से झांक कर देखे तो सी सी टी व्ही कैमरा का वायर झूल रहा था। अंदर का दोनो दरवाजा का कुंडी सहित ताला गायब था।
इसे देखकर विक्रेता सत्यनारायण साहू ने सरपंच टीकाराम पटेल, तथा विभागीय अधिकारी को इस घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से दि गई उन्होने तत्काल सारंगढ थाना में सूचना देने की सलाह दिये।
सरपंच टीकाराम पटेल के साथ तुरंत थाना में आवेदन दिया पुलिस मौके पर पहुँच कर दरवाजा खोलकर देखे तो अंदर पूरा चावल की बोरी अस्त व्यस्त गिरा हुआ था तथा दुसरे कमरे का भी दरवाजा का ताला गायब था अंदर देखे तो सी सी टी व्ही कैमरा और डी. व्ही. आर गायब था और दराज में रखे चिल्लर पांच सौ रुपए गायब था। स्टाक मिलान किए तो 40 बोरी चावल 20 क्विंटल कीमत 83240/ त्रासी हजार दो सौ चालित रुपए तथा सी सी कैमरा डी.व्ही.आर किमत 5000/ पांच हजार रुपए कुल जुमला 88240/ अठ्ठासी हजार दो सौ चालिस रुपए का समान गायब मिला । चावल विक्रेता सत्यनारायण साहू के द्वारा प्रथम सूचना थाना सारंगढ मे दि गई जिसे अपराध क्रमांक 0284/25 धारा BNS -305 (a)BNS 331(4) पंजीबद्ध कर ली गई है।



