Home Blog 380 बोरा कुल 187.14 क्विंटल पीडीएस चांवल को किया गया है राजसात

380 बोरा कुल 187.14 क्विंटल पीडीएस चांवल को किया गया है राजसात

0

380 bags totalling 187.14 quintals of PDS rice have been confiscated

जप्त पीडीएस चावल की नीलामी के लिए 25 जून तक मंगाए गए निविदा

Ro.No - 13672/140

रायगढ़ / कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने न्यायालीन प्रकरण में खाद्य अधिकारी रायगढ़ विरूद्ध मेसर्स तिरूपति राईस मिल्स प्रोप्राईटर राजकुमार सिंघल पिता स्व.श्री शिवकुमार सिंघल, निवासी जूटमिल रायगढ़ के प्रकरण में आदेश पारित किया था। जिसके तहत जप्तशुदा पी.डी.एस.चावल 380 बोरा कुल वजन 187.14 क्विंटल को राजसात किया गया है। जिसकी नीलामी किया जाना है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि पी.डी.एस.चावल की नीलामी हेतु बंद लिफाफा में निविदा आमंत्रित की जा रही है। निविदा के साथ 5 हजार रुपए की धरोहर राशि का चेक जिला खाद्य अधिकारी रायगढ़ के नाम से संलग्न किया जाना अनिवार्य है। निविदा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 जून 2025 सायं 5 बजे तक होगी। जिसके पश्चात प्राप्त होने वाली निविदा पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। जप्तशुदा पीडीएस चावल की कुल कीमत 3 लाख 55 हजार 566 रूपये निर्धारित की गई है। इससे कम दर पर प्राप्त निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here